UP के गोंडा में बड़ा हादसा, खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, ढहे 2 मकान, 8 की मौत

By: Pinki Wed, 02 June 2021 09:04:46

UP के गोंडा में बड़ा हादसा, खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, ढहे 2 मकान, 8 की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गांव में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दो मकान ढह हो गए। इनके मलबे में 15 लोग दब गए। जिन्हें पुलिस ने गांव वालों की मदद से बाहर निकाला। लेकिन तब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। इनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और 4 बच्चे हैं। 7 गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर आईजी देवीपाटन रेंज, पुलिस अधीक्षक, एएसपी और कई थानों की फोर्स पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया गया। जिसके बाद मलबे से आठ लोगों के शवों को निकाला गया है। एसपी ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट से छत गिरना बताया जा रहा है। अभी हमारी प्राथमिकता राहत व बचाव कार्य की है। जो भी तथ्य सामने आते हैं, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

ब्लॉस्ट से ढहे दोनों मकान सटे हुए थे

मंगलवार की रात करीब 11 बजे के आसपास उनके घर में विस्फोट हुआ। यह इतना तेज था कि नुरुल हसन मकान तो ढहा ही, बाजू वाला मकान भी जमींदोज हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद जेसीबी और पोकलेन मशीनों से मलबा हटाया गया।

हादसे में घायल मोहम्मद हकीम ने बताया कि रात 11 बजे के आसपास खाना बन रहा था, तभी गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। गैस सिलेंडर हाल ही में खरीदकर लाया गया था। इससे दो मंजिला मकान ढह गया। पड़ोसी का भी मकान गिरा है। इसके बाद क्या हुआ, मुझे नहीं मालूम।

ये भी पढ़े :

# टोंक : मैदान में बच्चे खेल रहे थे गिल्ली-डंडा, पहुंचा भारी पुलिस जाब्ता, 7 को किया गया क्वारैंटाइन

# उत्तरप्रदेश : 10 साल की मासूम को उसके चाचा ने ही बनाया हवस का शिकार, बकरी चराने गई थी बच्ची

# उत्तरप्रदेश : क्राइम ब्रांच की टीम ने विशेष आपरेशन में किया हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा

# उत्तरप्रदेश : प्रेमिका के घरवालों ने की पिटाई तो प्रेमी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com